एजेंसी न्यूज

Maharashtra: उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता पर हमले के मामले में दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के एक कार्यकर्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Maharashtra: उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता पर हमले के मामले में दो लोग गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 जुलाई : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के एक कार्यकर्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेना की कल्याण शहर इकाई के उप प्रमुख हर्षवर्धन पलांडे बुधवार को हमले में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन पर हमला कल्याण ईस्ट में पुणे लिंक रोड पर किया गया. चार से पांच लोग एक कार में आए और पलांडे पर लाठियों, लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला किया. एक अधिकारी ने बताया कि कोलसेवाड़ी पुलिस ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया. भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़े : अमृतसर मुठभेड़: भारी गोलीबारी ने गांववालों को याद दिलाए 1980 के आतंकवाद वाले दिन

पलांडे ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे एवं कल्याण लोकसभा सीट से सांसद श्रीकांत शिंदे और पूर्व मुख्मयंत्री उद्धव ठाकरे ने उन्हें फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे गुट का समर्थन कर रहे एक पूर्व पार्षद के कुछ सहयोगियों ने उन पर हमला किया. हालांकि, पूर्व पार्षद ने कहा कि उनका मामले से कोई लेनादेना नहीं है और उनको बदनाम करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).