देश की खबरें | कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों के लिए कॉलेज खोलेगा महाराष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले मराठी भाषी लोगों के लिए कोल्हापुर में एक मराठी माध्यम कॉलेज खोलेगी । महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 जून महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले मराठी भाषी लोगों के लिए कोल्हापुर में एक मराठी माध्यम कॉलेज खोलेगी । महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि यह निर्णय पड़ोसी राज्य में रहने वाली मराठी भाषी आबादी की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2199 नए केस पाए गए, 62 की मौत: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि यह नया राजकीय महाविद्यालय कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय का उप-केंद्र होगा।

सामंत ने कहा कि कोल्हापुर जिला कलेक्टर प्रस्तावित कॉलेज के लिए पांच एकड़ भूमि प्रदान करेंगे जिसके बाद सभी आवश्यक आधिकारिक मंजूरी दी जाएंगी।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला, कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लागू रहेगा लॉकडाउन.

विज्ञप्ति के अनुसार, कॉलेज अगले शैक्षणिक वर्ष से काम करना शुरू कर देगा।

शिवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति नितिन कर्मलकर विल के नेतृत्व वाली एक समिति इस शैक्षणिक संस्थान की स्थापना के तौर तरीकों निगरानी रखेगी।

कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी भाषी लोगों की ठीक-ठाक आबादी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\