एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक कार के पलट जाने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

नासिक, तीन जून महाराष्ट्र के नासिक जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक कार के पलट जाने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा सिन्नर तालुका में वावी के पास दुशिंगपुर शिवर में हुआ।

गौरतलब है कि मुंबई-नागपुर ‘समृद्धि महामार्ग’ के इस खंड का 26 मई को उद्घाटन किया गया था।

पुलिस ने बताया कि मुंबई से शिरडी जा रही कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार पहले डिवाइडर से टकराई और सड़क के विपरीत दिशा में जाकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जालना जिले के राजवेदी निवासी धरमसिंह कालूसिंह गुशिंगे (51), औरंगाबाद जिले के फूलंबरी तालुका निवासी राघवेंद्र भगतसिंह परदेशी (11) और राजेंद्र नरसिंहराव परदेशी (49) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).