देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में चोर की हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी उपनगर में तीन लोगों को कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसने एक रेस्टोरेंट में घुसकर उनके मोबाइल फोन चुराए थे।
ठाणे, पांच नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी उपनगर में तीन लोगों को कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसने एक रेस्टोरेंट में घुसकर उनके मोबाइल फोन चुराए थे।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के नाम लिखा पत्र, की ये अपील.
नारपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने कहा कि शमशीद्दीन आसिफ शेख और उसके एक साथी ने बुधवार तड़के बालाजी नगर में स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर सोये हुए कर्मचारियों के मोबाइल फोन चुरा लिए थे।
शिंदे ने कहा कि शोर सुनाई देने पर कर्मचारी उठ गए और अपना फोन वापस मांगने लगे।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना कहा- ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’.
उन्होंने कहा कि फोन वापस न देने पर कर्मचारियों ने शेख पर नुकीले हथियारों से हमला किया।
अधिकारी ने कहा कि शेख की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी भाग निकला।
उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में अशरफ इदरीस खान (25), सुरेश जयकिशन वर्मा (28) और अजय अंबिका प्रसाद वर्मा (30) को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)