पालघर, दो जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में हथियारों के बल पर डकैती करने के एक मामले में पुलिस ने दस आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों ने कथित तौर पर सितंबर 2019 में नाला सोपारा में एक स्वर्ण वित्त कंपनी के कार्यालय में डाका डालकर 1.7 करोड़ रुपये मूल्य का सामान लूट लिया था।
जिले के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने कहा कि जांच के बाद पुलिस दस में से सात आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही।
उन्होंने कहा कि पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस गुजरात, पालघर, मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में हुए अपराधों में आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY