देश की खबरें | महाराष्ट्र पुलिस ने एटीएम के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में हरियाणा से दो लोगों को किया गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 20 अक्टूबर महाराष्ट्र पुलिस ने एटीएम के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने और लाखों रुपए की नकदी निकालने के मामले में हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

शाहुपुरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सातारा में एटीएम के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में हरियाणा से हाल में सकरुद्दीन फैजारू और रविंद्र चंद्रपाल को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: RJD नेता तेजस्वी यादव पर भीड़ से फेंकी गई चप्पल, देखें औरंगाबाद रैली का वह विडियो.

उन्होंने बताया कि आरोपी मशीन में कथित तौर पर डेबिट कार्ड डालते थे और एक जुगत के जरिये यह सुनिश्चित थे कि पैसा भी निकल जाए और राशि उनके बैंक खातों से राशि नहीं कटे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘एक बैंक ने हाल में इसी प्रकार से नकदी निकालने जाने की शिकायत की थी। यह घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।’’

यह भी पढ़े | DU Admission 2020: दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत 4800 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन भरा.

उन्होंने बताया कि कार्ड से जुड़े खाता नंबर का पता लगाया गया और दोनों को अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में इसी प्रकार धोखाधड़ी करके 711 बार नकदी निकाली।

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से मुंबई, पुणे, सातारा और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में 447 बार नकदी निकाली गई।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से अभी तक 1.5 लाख रुपए नकदी, एक कार एवं मोबाइल फोन बरामद किया है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)