देश की खबरें | महाराष्ट्रः अभिनेत्री नूतन के बंगले में लूट के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिवंगत फिल्म अभिनेत्री नूतन के बंगले में आठ माह पहले हुई लूट के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लूटपाट के आरोप में अबतक दो लोगों को पकड़ा जा चुका है। लूट की घटना तीन फरवरी को हुई थी।

यह भी पढ़े | Gehlot vs Pilot: राजस्थान कांग्रेस में फिर से आने लगीं दरारें, सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर और जयपुर के पत्रकार के खिलाफ FIR दर्ज.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यहां मुंब्रा के पारसिक हिल इलाके में स्थित बंगले के दो चौकीदारों पर तीन लोगों ने कथित रूप से हमला किया था और वहां से नल और पाइप चुरा लिए थे।

मुंब्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी एक चौकीदार की कुछ हफ्तों बाद मौत हो गई थी। इसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गई थीं।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले के चारों आरोपियों ने पत्र भेजकर खुद को बताया बेकसूर, पीड़ित परिवार ने कहा- अब हम लोगों को जहर दे दो.

प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ठाणे जिले के वितावा इलाके में जाल बिछाया और आरोपी गणपत फलनस्वामी गुल्लर (20) को गिरफ्तार कर लिया। वह कलवा का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपी संजय भंडारी को गिरफ्तार किया था।

प्रवक्ता ने बताया की तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)