देश की खबरें | महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण पर रोक लगाए जाने को लेकर एक व्यक्त ने आत्महत्या का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर जिले में, मराठा आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार शाम 25 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लातूर, 10 सितंबर महाराष्ट्र के लातूर जिले में, मराठा आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार शाम 25 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि घटना चाकुड़ तहसील कार्यालय में हुई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि वह खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 23,446 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के करीब.

पुलिस ने कहा कि बोरगांव ग्राम के निवासी किशोर गिरिधर कदम ने 'एक मराठा, लाख मराठा' चिल्लाते हुए जहर पी लिया। मराठा समुदाय के लिये आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान यह नारा काफी लोकप्रिय हुआ था।

पुलिस ने कहा कि तहसीलदार डॉक्टर शिवानंद बिड़वे घटनास्थल पर पहुंचे और उसे अपने वाहन में चाकुड़ ग्राम अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़े | Gujarat: अरावली जिले में मर चुका मजदूर लौटा घर, पुलिस ने भाईयों को बनाया था उसकी हत्या का आरोपी- इंस्पेक्टर सस्पेंड.

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार डोपे ने कहा कि बाद में कदम को लातूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

कदम की जेब से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मराठा आरक्षण पर आदेश के बाद उसका जीवन अर्थहीन हो गया है और उसने आत्महत्या करने का फैसला किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उच्चतम न्यायालय ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने से संबंधित महाराष्ट्र के 2018 के कानून के कार्यान्वयन पर बुधवार को रोक लगा दी थी।

अदालत ने कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बड़ी संविधान पीठ के पास भेज दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी