एजेंसी न्यूज

Maharashtra: अश्लील वीडियो कॉल, ब्लैकमेल करने की कोशिश पर विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने यहां दहिसर थाने में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर तैयार एक वीडियो के जरिये उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: अश्लील वीडियो कॉल, ब्लैकमेल करने की कोशिश पर विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

मुंबई, 17 दिसंबर : शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने यहां दहिसर थाने में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर तैयार एक वीडियो के जरिये उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

उपनगरीय मगथाने के विधायक सुर्वे ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें पिछले महीने एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया था. कॉल उठाने पर उन्होंने देखा कि एक महिला अश्लील हरकत कर रही है और तुरंत फोन काट दिया. बाद में उसी नंबर से कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें एक वीडियो भेजा और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये की मांग की. यह भी पढ़ें : Varanasi: पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

इस महीने की शुरुआत में सुर्वे ने दहिसर थाने से संपर्क किया जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) समेत सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले में आगे जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).