एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: मंत्री ने शिवसेना विधायक के निधि वितरण में पक्षपात के आरोपों पर नाराजगी जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अतुल सावे ने शिवसेना विधायक द्वारा नांदेड़ में विकास कार्यों के लिए धन वितरण में पक्षपात का आरोप लगाने को लेकर नाराजगी जताई।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: मंत्री ने शिवसेना विधायक के निधि वितरण में पक्षपात के आरोपों पर नाराजगी जताई

छत्रपति संभाजीनगर, 22 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अतुल सावे ने शिवसेना विधायक द्वारा नांदेड़ में विकास कार्यों के लिए धन वितरण में पक्षपात का आरोप लगाने को लेकर नाराजगी जताई।

नांदेड़ जिले के संरक्षक मंत्री सावे ने सोमवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक की।

शिवसेना विधायक बाबूराव कोहलीकर ने नांदेड़ के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए धन वितरण को लेकर आपत्ति जताई थी।

सावे ने कोहलीकर के आरोपों पर कहा, “सरकार जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी देती है और वही (जिलाधिकारी) प्रस्ताव को अंतिम रूप देते हैं और उन्हें निधि के लिए आगे बढ़ाते हैं। विधायक को प्रस्तावों के बारे में जिलाधिकारी से बात करनी चाहिए। अगर कुछ भी गलत है, तो हम उसे रोक सकते हैं।”

शिवसेना विधायक ने सावे पर नांदेड़ की बस्तियों में परियोजनाओं के लिए धन वितरित करते समय पक्षपात करने का आरोप लगाया था।

इस पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और मंत्री सावे ने कहा, “मुझे इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। हमारे पास 237 विधायक हैं। हम गठबंधन में काम कर रहे हैं। जो लोग गठबंधन में रहना चाहते हैं वे रह सकते हैं और जो नहीं चाहते हैं वे जा सकते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).