औरंगाबाद, 22 जून महाराष्ट्र के रोजगार गारंटी योजना मंत्री संदीपन भुमरे बृहस्पतिवार को एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर अभद्र का इस्तेमाल करते हुए सुने गए हैं।
औरंगाबाद जिले के संरक्षक मंत्री भुमरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता हैं। इस ऑडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया के लिए कई प्रयासों के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
ऑडियो क्लिप में भुमरे कथित तौर पर पैठण तहसील के कुछ गांवों में सड़क कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में बाबासाहेब वाघ नाम के व्यक्ति से बात कर रहे हैं।
इस मुद्दे के बारे में वाघ द्वारा लिखे गए सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र करते हुए मंत्री को अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना गया है।
क्लिप सामने आने के बाद वाघ यहां विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे के पहुंचे।
दानवे ने पत्रकारों से कहा, “मैंने रिकॉर्डिंग सुनी है...वाघ ने एक सड़क कार्य और एक कुएं के संबंध में शिकायत की थी। सड़क कार्य नहीं किया गया है लेकिन बिल स्वीकृत कर दिए गए हैं। (जिला) संरक्षक मंत्री उन्हें धमकी दे रहे हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY