Maharashtra: नागपुर में घरेलू विवाद को लेकर व्यक्ति ने पत्नी पर तेजाब फेंका
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में घरेलू विवाद के चलते 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शनिवार को तेजाब फेंक कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नागपुर(महाराष्ट्र), 22 जनवरी : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में घरेलू विवाद के चलते 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर शनिवार को तेजाब फेंक कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे अजनी पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत रामेश्वरी इलाके में हुई.
उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश झेंगटे (42) ने साइकिल से काम पर जा रही अपनी पत्नी को रोका और उसके चेहरे पर एक गिलास तेजाब फेंक दिया तथा दोपहिया वाहन पर मौके से फरार हो गया. अधिकारी ने बताया कि आस-पड़ोस के लोग महिला को एक अस्पताल ले गए, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. यह भी पढ़ें: उप्र चुनाव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के प्रचार रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था. उनकी दो संतान भी है. अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

