Hardoi Dispute: हरदोई में पति-पत्नी के बीच खूनी झड़प, महिला ने पति पर नाक काटने का लगाया आरोप; सास का दावा- बहू ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साधना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले गई. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. पुलिस ने पति दीपक को हिरासत में ले लिया है.
Hardoi Dispute: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान गंभीर हिंसा का मामला सामने आया है. लगभग ढाई महीने बाद घर लौटी 27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि कहासुनी के दौरान उसके पति ने उसकी नाक दांतों से काट ली और नाली में फेंक दिया. वहीं, दूसरी ओर पति के परिजनों ने महिला पर अचानक घर में घुसकर पति पर हमला करने और उसके गुप्तांग को काटने का पलटवार किया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें सुनकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
महिला का आरोप: पति और ससुराल वालों ने की मारपीट
पीड़िता साधना के अनुसार, वह गुरुवार को अपने पति दीपक के घर मुंशीगंज पहुंची थी. घर में प्रवेश करते ही कहासुनी शुरू हो गई. साधना का आरोप है कि सास और ससुर ने उसके हाथ कसकर पकड़ लिए, जिसके बाद पति दीपक ने उसके सिर पर वार किया और दांतों से उसकी नाक काट दी.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साधना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले गई. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. पुलिस ने पति दीपक को हिरासत में ले लिया है.
पति-पत्नी के बीच खूनी झड़प
अवगत कराना है कि प्राप्त सूचना के अनुसार दीपक पुत्र चुन्नीलाल नि0 मो0 मुंशीगंज कस्बा व थाना साण्डी जनपद हरदोई की शादी करीब दस पूर्व हुई थी जिनमें पत्नी से पारवारिक वाद-विवाद को लेकर करीब 6 माह पूर्व ही दीपक उपरोक्त की पत्नी अपने मायके चली गयी थी, उसके बाद दीपक की पत्नी अपने चचेरे… pic.twitter.com/5qjqYyq8NN
— Hardoi Police (@hardoipolice) September 19, 2026
पति के पक्ष के दावे और आरोप
दूसरी ओर, दीपक की मां ने साधना के आरोपों को खारिज करते हुए अलग कहानी पेश की है. पुलिस के अनुसार, परिजनों का कहना है कि साधना करीब ढाई महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी. गुरुवार को वह पड़ोसी की छत से कूदकर अचानक घर में घुसी और अपने तीनों बच्चों को जबरन साथ ले जाने का प्रयास करने लगी.
पति के परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान साधना ने अपने पति के गुप्तांग पर दांतों से हमला कर दिया और बाद में खुद को चोट पहुंचाने के लिए जमीन पर अपना सिर पटकने लगी.
10 साल पहले हुई थी शादी, पुलिस कर रही जांच
साधना और दीपक की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी और उनकी 8, 6 और 3 साल की तीन बेटियां हैं. सांडी थाना प्रभारी पुष्पराज के अनुसार, दंपत्ति के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था और पहले भी थाने में समझौता हुआ था.
पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में पति की मां की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि महिला की तरफ से औपचारिक शिकायत मिलना अभी बाकी है. हरदोई पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं, मेडिकल रिपोर्ट और दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

