महाराष्ट्र: लातूर में 15 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, दिशा निर्देश जारी
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के लातूर में लॉकडाउन को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसके पहले 15 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया था. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,320 नए केस सामने आए हैं.
लातूर, 1 अगस्त: कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए महाराष्ट्र (Maharastra) के लातूर में लॉकडाउन को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसके पहले 15 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया था. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 10,320 नए केस सामने आए हैं.
इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,22,118 पहुंच गया है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में पिछेल 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 265 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 14994 पहुंच गया है.
वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 57,117 नए पॉजिटिव मामले सामनें आए हैं जबकि एक दिन 764 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है. भारत में कोविड-19 के कुल आकड़ें 16,95,988 तक पहुंच चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

