देश की खबरें | महाराष्ट्र : कुएं में मिले शिशु की हत्या हुई थी, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक कुएं में 10 महीने के शिशु का शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बच्चे के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, दो अक्टूबर महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक कुएं में 10 महीने के शिशु का शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बच्चे के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी शिशु की मां का पीछा करता था और उसे परेशान भी करता था।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: कोलकाता का अलीपुर प्राणी उद्यान फिर से खुला, यहां आने वालों के लिए फेस मास्क पहनना और थर्मल स्क्रीनिंग कराना अनिवार्य: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सतारा जिले के फल्टन तहसील के कलाज गांव के इस परिवार ने मंगलवार को बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी जिसके आधार पर लोनांद थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, बच्चे का अपहरण उसके घर से ही हुआ, उस वक्त परिवार के लोग मकान में दूसरी ओर काम कर रहे थे। बच्चे का शव बृहस्पतिवार को परिवार के मकान से कुछ मीटर की दूरी पर एक कुएं से मिला था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद.

सतारा के पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने बताया, ‘‘जांच के दौरान हमें इस व्यक्ति पर संदेह हुआ और हमने उसे पकड़ा। हमें पता चला कि वह बच्चे की मां का पीछा करता था और उसे परेशान करता था। महिला इसका विरोध करती थी । जिससे उसके अहं को ठेस पहुंची।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार को, शिशु कमरे में सो रहा था, आरोपी वहां गया और उसे उठा लिया। बच्चे की मां उस वक्त रसोई में थी। उसने शिशु को पास के कुएं में फेंक दिया।’’

सतपुते ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\