देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया

मुंबई, चार फरवरी महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिनमें प्रवीण दराडे भी शामिल हैं, जिन्हें अब सहकारिता, विपणन और कपड़ा विभाग में प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव एवं विशेष जांच पदाधिकारी (2) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह 2002 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव रहे नितिन पाटिल को कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह पी के डांगे को नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल की सचिव श्वेता सिंघल को अमरावती संभागीय आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह प्रशांत नरनावरे को नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी), मुंबई के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल भंडारी को सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

नांदेड़ के जिलाधिकारी अभिजीत राउत को राज्य कर का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

शुल्क विनियामक प्राधिकरण के सचिव एस. राममूर्ति को राज्यपाल का उप सचिव नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)