देश की खबरें | ड्रोन से टिड्डी दल पर कीटनाशक का छिड़काव करेगी महाराष्ट्र सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार फसलों को नुकसान पहुंचा रही टिड्डियों को समाप्त करने के लिए शीघ्र ही ड्रोन से टीकनाशक का छिड़काव करेगी।

जियो

नागपुर, दो जून महाराष्ट्र सरकार फसलों को नुकसान पहुंचा रही टिड्डियों को समाप्त करने के लिए शीघ्र ही ड्रोन से टीकनाशक का छिड़काव करेगी।

राज्य के कृषि मंत्री दादा भुसे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुंबई में बारिश शुरू, कई इलाकों में रुक-रुक कर हो रही हैं बारिश: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कृषि मंत्री ने आने वाली खरीफ फसल के मौसम पर एक समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि नागपुर जिले के सवांगी गांव के पास भेतीसुरला में टिड्डी दल देखा गया और करीब 500 लीटर कीटनाशक का छिड़काव किया गया।

उन्होंने कहा कि टिड्डी दल से जो स्थान प्रभावित हुए हैं उन स्थानों पर शुक्रवार से ड्रोन के जरिए कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के बॉम्बे अस्पताल समेत 4 बड़े अस्पतालों को भेजा कारण बताओ नोटिस, COVID-19 ट्रीटमेंट में नियमों के उल्लंघन का आरोप.

विदर्भ क्षेत्र के नागपुर मंडल के कुछ हिस्सों में 25मई को बड़ी संख्या में टिड्डी दल दिखाई दिए थे।

हालांकि इनसे फसल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन इन्होंने संतरे और मौसम्बी की पत्तियों को नष्ट कर दिया है और कुछ खेतों में सब्जियों को नुकसान पहुंचाया है।

मंत्री ने कहा कि कृषि और राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 32 लाख किसानों ने ‘महात्मा ज्योतिबा फुले’ फसल ऋण माफी योजना के तहत आवेदन किया था और लॉकडाउन शुरू होने से पहले 30 लाख पात्र किसानों में से 19 लाख किसानों के खातों में 12,000 करोड़ रुपये जमा करा दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ‘प्रधानमंत्री किसान निधि योजना’ के दायरे में और किसानों को लाया जाएगा। ये किसान गलत सूचना देने अथवा अन्य तकनीकी समस्याओं के चलते इससे वंचित रह गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने केंद्रीय कृषि मंत्री को इन विसंगतियों के बारे में बताया है। राज्य सरकार ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद इन विसंगतियों को दूर करने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\