देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार कैप्टन दीपक साठे का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले हफ्ते केरल में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के पायलट, कैप्टन दीपक साठे का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने पिछले हफ्ते केरल में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के पायलट, कैप्टन दीपक साठे का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई के चांदीवली के रहने वाले कैप्टन साठे (58) का अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई में किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Monsoon Update 2020: उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने गरज के साथ हल्की लेकर भारी बरसात की दी चेतावनी.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने साठे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जीवन युवा पायलटों को ‘स्वोर्ड ऑफ ऑनर’ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

चालक दल के छह सदस्यों समेत 190 लोगों के साथ दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार रात भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए थे। उस हादसे में दोनों पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 53,601 नए मामले सामने आए, 871 की मौत : 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “राज्य सरकार ने दिवंगत विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) कैप्टन डीवी साठे का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है। उनका जीवन ऐसा रहा है जो कई युवा पायलटों को स्वोर्ड ऑफ ऑनर और आसमान पर अपनी पकड़ बनाने के लिए प्रेरित करेगा।”

विमान हादसे के बाद, कैप्टन साठे की पत्नी सुषमा और उनका एक बेटा साठे की पार्थिव देह लेने के लिए केरल गए थे जिन्हें रविवार को एक विमान के जरिए यहां लाया गया।

उनके शव को भाभा अस्पताल लाने से पहले छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 2 के एअर इंडिया के केंद्र पर रखा गया।

साठे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर रह चुके थे और बल के उड़ान परीक्षण संस्थापन में सेवा दे चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\