देश की खबरें | महाराष्ट्र : सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राज्य सड़क परिवहन की बस और कार के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राज्य सड़क परिवहन की बस और कार के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अडूर गांव के पास गगनबावडा रोड पर तब हुआ जब कनकवल्ली से कोल्हारपुर की ओर जा रही राज्य स़ड़क परिवहन की एक बस एक कार से टकरा गई। कार में सात लोग सवार थे।

यह भी पढ़े | BJP leader Eknath Khadse Joins NCP: BJP को अलविदा कह एकनाथ खडसे ने शरद पवार की मौजूदगी में थामा NCP का दामन.

उन्होंने बताया कि कार गगनबावडा में काले गांव जा रही थी।

उन्होंने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े | Maharashtra Govt: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के बारिश प्रभावित हिस्सों के लिए दस हजार करोड़ देगी सरकार.

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पूजा मालवे (36), संजय मालवे (43), किरण मालवे (24) और अलकाताई मालवे (60) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद गगनबावडा मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में करवीर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड