Maharashtra: ठाणे में प्लास्टिक के 17 कबाड़ गोदामों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे शहर के शील फाटा में एक गोदाम परिसर में स्थित 17 प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई.
ठाणे, 14 मई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे शहर के शील फाटा में एक गोदाम परिसर में स्थित 17 प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई. हालांकि, इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि आग तड़के करीब चार बजे लगी थी. फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा, ''आग ने परिसर में स्थित 17 गोदामों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. यह भी पढ़ें : Varanasi: ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने के दो कमरों के सर्वे का काम पूरा
नवी मुंबई और ठाणे के नगर निगमों से दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. उन्होंने लगभग नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया.'' सावंत के मुताबिक, आग लगने के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है. परिसर में फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

