देश की खबरें | महाराष्ट्र : कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये बीड में कर्फ्यू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आठ दिनों के लिये कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।
औरंगाबाद, दो जुलाई महाराष्ट्र के बीड शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आठ दिनों के लिये कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।
बीड के कलेक्टर राहुल रेखावर की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार कर्फ्यू की अवधि में केवल आवश्यक वस्तुओं एवं आपात सेवाओं की अनुमति होगी ।
यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
आदेश के अनुसार यह कर्फ्यू आठ जुलाई की मध्य रात्रि तक लागू रहेगा ।
कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि इस अवधि में किसी भी व्यक्ति को शहर से बाहर जाने अथवा यहां प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी । हालांकि चिकित्सा सेवायें लगातार संचालित होती रहेंगी ।
यह भी पढ़े | पैरामिलिट्री फोर्स में ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी जगह, MHA ने मांगी राय.
इसमें कहा गया है कि आपात सेवाओं को अनुमति दी गयी है लेकिन अन्य निजी एवं सरकारी कार्यालय इस अवधि में बंद रहेंगे ।
उन्होंने बताया कि आपात सेवाओं में काम करने वाले पास धारकों को शहर में यात्रा की अनुमति होगी ।
सिविल सर्जन डा अशोक थोराट ने बताया कि बुधवार तक बीड जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 मामले सामने आये हैं । जिले में दस लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 115 इससे ठीक हो चुके हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

