महाराष्ट्र: दस महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंका मौके पर ही मौत, महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार की सुबह दस महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी मां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी.
Maharashtra: पालघर (महाराष्ट्र) के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार की सुबह दस महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी मां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को भी वाहन से बाहर धकेल दिया गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.
उन्होंने कहा कि महिला और उसकी बेटी वाडा तहसील में पेल्हार से पोशेरे में कैब से लौट रही थीं और उसमें कुछ अन्य लोग भी सवार थे.उन्होंने बताया कि रास्ते में कैब चालक और कुछ सहयात्रियों ने महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की.महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया.
अधिकारी ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.उन्होंने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि मांडवी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस घटना के दोषियों की तलाश कर रही है. उन्होने बताया कि हालांकि उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

