जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में करीब 25 प्रतिशत बढ़कर 101 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शुद्ध लाभ जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 24.6 प्रतिशत बढ़कर 101.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शुद्ध लाभ जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 24.6 प्रतिशत बढ़कर 101.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में कमी आने से उसका शुद्ध लाभ बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 81.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

बैंक ने बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 3,191.88 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,264.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

इस दौरान एनपीए के लिये किया जाने वाला प्रावधान 1,037.44 करोड़ रुपये से कम होकर 408.91 करोड़ रुपये पर आ गया। आकस्मिक जरूरतों समेत प्रावधान 920.72 करोड़ रुपये से कम होकर 608.94 करोड़ रुपये पर आ गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

बैंक ने बताया कि जून तिमाही में समग्र एनपीए पिछले वित्त वर्ष के 17.90 प्रतिशत से कम होकर 10.93 प्रतिशत पर आ गया। राशि के आधार पर समग्र एनपीए साल भर पहले 16,649.58 करोड़ रुपये था, जो कम होकर 10,558.53 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह शुद्ध एनपीए 4,856.27 करोड़ रुपये यानी 5.98 प्रतिशत से कम होकर 3,677.39 करोड़ रुपये यानी 4.10 प्रतिशत पर आ गया।

बीएसई पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 2.15 प्रतिशत मजबूत होकर 11.87 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\