Maharashtra: लातूर जिले में मुर्गियों के 4,200 चूजे मृत पाए गए
महाराष्ट्र के लातूर जिले में कुक्कुट पालन केंद्र (पोल्ट्री फार्म) में करीब 4,200 चूजे मृत पाए गए. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इससे कुछ दिन पहले ही बर्ड फ्लू के कारण जिले में करीब 60 कौओं की मौत हो गई थी.
लातूर, 23 जनवरी : महाराष्ट्र के लातूर जिले में कुक्कुट पालन केंद्र (पोल्ट्री फार्म) में करीब 4,200 चूजे मृत पाए गए. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इससे कुछ दिन पहले ही बर्ड फ्लू के कारण जिले में करीब 60 कौओं की मौत हो गई थी. अधिकारी ने बताया कि अहमदपुर तहसील के ढालेगांव में पांच से छह दिन के चूजों की मौत हो गई और बुधवार को शवों के नमूने पुणे के औंध स्थित राज्य पशु रोग निदान प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं.
पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने कहा कि उनकी टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है. अधिकारियों ने बताया कि चूजों की मौत दो तीन दिन में हुई और ‘पोल्ट्री फार्म’ के मालिक ने अधिकारियों को इस संबंध में सूचना तुरंत नहीं दी, जिसके कारण संक्रमण फैल गया और 4,500 चूजों में से 4,200 की मौत हो गईं. यह भी पढ़ें : बीएसएफ-बीजीबी ने सीमा पार अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए समन्वय बैठक की
अहमदपुर पशु चिकित्सालय के उपायुक्त डॉ. शिवाजी क्षीरसागर ने पोल्ट्री फार्मों के मालिकों से अपील की है कि वे अपने केंद्र का पंजीकरण कराएं और ऐसी घटनाओं की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दें. अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में जिले के उदगीर शहर में करीब 60 कौवे मृत पाए गए थे. पुणे स्थित क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला और आईसीएआर - राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा किए गए परीक्षणों से पुष्टि हुई है कि इन मौतों का कारण बर्ड फ्लू था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2025 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

