एजेंसी न्यूज

Maharashtra: अमरावती में नदी में डूबने से 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वरदा नदी में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Maharashtra: अमरावती में नदी में डूबने से 11 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 14 सितंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती जिले में वरदा नदी में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दलों ने अब तक तीन शव नदी से निकाले हैं जिनमें एक नाबालिग बच्ची का है. यह भी पढ़ें : दिल्ली में नुक्कड़ नाटकों के जरिये मद्यनिषेध पर जागरुकता उत्पन्न करने की योजना

उन्होंने बताया कि घटना हतराना गांव में सुबह करीब साढ़े दस बजे घटी जब 11 लोगों को लेकर जा रही नाव नदी में पलट गयी.

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नाव इतने सारे लोगों का बोझ नहीं सह सकी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).