पटना, 11 जून बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बृहस्पतिवार को कहा कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को अभियान चलाकर ढ़ाई करोड़ पौधे लगाये जायेंगे जिसका नाम मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण रखा गया है।
सुशील ने बृहस्पतिवार को इस अभियान की तैयारी की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया कि मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण के तहत के लगाये जाने वाले 2.51 करोड़ पौधों में से लगभग 78 लाख पौधे आम, अमरूद, जामुन, कटहल, आंवला, बेल आदि फलदार वृक्षों एवं शेष पौधे सागवान, महोगनी, शीशम, पीपल, बरगद आदि के होंगे।
यह भी पढ़े | Lalu Prasad Yadav Birthday: लालू प्रसाद यादव ने 73वें जन्मदिन पर न्यायिक हिरासत में केक काटकर मनाया जन्मदिन.
उन्होंने बताया कि इस अभियान की सफलता की सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्तापूर्ण पौधों की आपूर्ति है। पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम तीन फुट लम्बाई के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग की पौधशालाओं से 282 लाख, सबौर कृषि महाविद्यालय से 8.50 लाख, कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय से 25 लाख एवं वन क्षेत्र अस्थायी पौधशाला से 126 लाख पौधे उपलब्ध कराये जायेंगे। आवश्यकतानुसार फलदार पौधे निजी नर्सरी से भी खरीदें जायेंगे।
यह भी पढ़े | बिहार: नीतीश के मंत्री नीरज कुमार का बड़ा खुलासा, कहा-लालू यादव के 2 नहीं 3 बेटे.
सुशील ने कहा कि मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण के तहत 1.13 करोड़ पौधे मनरेगा एवं 66 लाख पौधे जीविका समूहों के माध्यम से लगाये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत प्रत्येक वार्ड में 100 से 125 पौधे एवं प्रत्येक पंचायत में 13-14 सौ पौधे लगाये जायेंगे।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY