Chennai Super Kings Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 37th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 37वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 4 में हार मिली है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Lucknow Weather Update: लखनऊ में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का मजा, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल
चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 8 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 4 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं गुजरात टाइटंस भी 4 मैच जीत चुकी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन और सरफराज खान पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान मुकेश चौधरी के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मैच में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 37 रन के स्कोर पर टीम के चार घातक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 96 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 158 रन बनाए. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 60 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे ने 22 रन बनाए.
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा के अलावा अरशद खान ने दो विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 159 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी: 158/7, 20 ओवर (संजू सैमसन 11 रन, रुतुराज गायकवाड़ नाबाद 74 रन, उर्विल पटेल 4 रन, सरफराज खान 0 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन, शिवम दुबे 22 रन, कार्तिक शर्मा 15 रन, जेमी ओवरटन 18 रन और अकील होसेन नाबाद 0 रन, नूर अहमद रन, अंशुल कंबोज रन और गुरजापनीत सिंह रन.)
गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (कगिसो रबाडा 3 विकेट, मोहम्मद सिराज 1 विकेट, मानव सुथार 1 विकेट और अरशद खान 2 विकेट).
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY