एजेंसी न्यूज

MP Road Accident: सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बस के खड़े ट्रेलर से टकराने से बस में सवार 14 लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है.

MP Road Accident: सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा
सीएम योगी (Photo Credit: CM Yogi Office Twitter Handle)

लखनऊ, 22 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बस के खड़े ट्रेलर से टकराने से बस में सवार 14 लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि '' उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मध्य प्रदेश के जनपद रीवा में सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के नागरिकों की हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.''

सिलसिलेवार ट्वीट में कहा गया कि ''मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता कर घायलों का समुचित उपचार कराने और मृतकों के पार्थिव शरीरों को उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने का अनुरोध किया है.'' एक अन्‍य ट्वीट में कहा गया कि ''मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.'' यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने व्यक्ति की मौत के लगभग तीन साल बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बस के खड़े ट्रेलर से टकराने से बस में सवार 14 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये. रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 11.30 बजे रीवा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोहागी घाट में हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).