एजेंसी न्यूज

MP Man Suicide on Instagram Live: सागर में इंस्टाग्राम पर ‘लाइव’ आकर युवक ने की आत्महत्या कहा; मैं जीना नहीं चाहता यार... कभी प्यार ना करे

मध्यप्रदेश के सागर जिले में 20 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लाइव आकर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह मामला जिला मुख्यालय से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर शाहपुर कस्बे का है और मृतक की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है.

MP Man Suicide on Instagram Live: सागर में इंस्टाग्राम पर ‘लाइव’ आकर युवक ने की आत्महत्या कहा; मैं जीना नहीं चाहता यार... कभी प्यार ना करे

सागर (मप्र), 5 जुलाई : मध्यप्रदेश के सागर जिले में 20 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लाइव आकर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह मामला जिला मुख्यालय से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर शाहपुर कस्बे का है और मृतक की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

शाहपुर थाने के प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी कि राहुल अहिरवार नामक एक लड़के ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने बताया कि राहुल के भाई ने एक युवक से कहा कि राहुल इंस्टाग्राम पर लाइव है और फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है, जाकर उसको देखो. सिंह ने कहा कि जब वह युवक घर पहुंचा तो राहुल मृत अवस्था में फंदे पर लटका हुआ पाया गया. उन्होंने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है.’’ राहुल के परिजन ने छतरपुर की एक यूट्यूबर पर राहुल को धोखा देने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें : UP में भीषण हादसा: संभल में दूल्हे की कार स्कूल की दीवार से टकराई, एक्सीडेंट में लोगों 8 की मौत

सिंह ने कहा कि परिवार वालों के आरोपों की जांच करके साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. आत्महत्या से पहले ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर लाइव के दौरान हुए राहुल ने किसी से प्रेम होने की बात की थी. इंस्टाग्राम वीडियो में वह यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘मेरा ये आखिरी दिन है. मैं जीना नहीं चाहता यार... मैं फांसी लगाने वाला हूं... कभी किसी को लाइफ में प्यार ना करे...अभी आप लोग सब लाइव देखो.’’ राहुल यह कहने के बाद फंदे से लटक जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).