देश की खबरें | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान करेंगे प्लाज्मा दान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, नौ अगस्त कोरोना वायरस को हरा चुके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि वह इस महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करेंगे।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार चौहान ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की।

यह भी पढ़े | दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस दौरान चौहान ने कहा कि वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे और उपचार के बाद अब स्वस्थ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए वह प्लाज्मा दान करेंगे।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस पर जीत से कम कुछ नहीं चाहिए। प्रदेश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए प्रशासन, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ और जनसामान्य को साथ मिलकर काम करना होगा।

चौहान ने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों की जल्द पहचान तथा उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना ही बचाव का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। इसके लिए प्रदेश में जांच की क्षमता बढ़ानी होगी।

उन्होंने प्रदेश में प्रतिदिन 20,000 जांच की क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए।

चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा के दौरान संभागवार मृत्यु दर, उसके कारणों तथा बचाव की प्रभावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

उन्होंने जागरूकता अभियान को विस्तार देने, घर पर पृथक-वास को प्रोत्साहित करने और प्लाज्मा थैरेपी को बढ़ावा देने की आवश्यकता बतायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)