Madhya Pradesh: राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो, विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की हिंदुओं पर की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए मंगलवार को मध्य प्रदेश में प्रदर्शन किया.
भोपाल, 3 जुलाई : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की हिंदुओं पर की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए मंगलवार को मध्य प्रदेश में प्रदर्शन किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया.
भाजयुमो की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वैभव पवार ने प्रदर्शन की अगुवाई की. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस सांसद के पुतले भी जलाए और उनसे माफी की मांग की. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की ओर मार्च निकाला. हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस ने सड़क पर अवरोधक लगाये हुए थे. यह भी पढ़ें : MP: इंदौर के अनाथ आश्रम में चार बच्चों की मौत, जांच के आदेश, एसडीएम को हटाया
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास शिवाजी नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया. विहिप कार्यकर्ताओं ने भोपाल समेत राज्य के कई स्थानों पर राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने भोपाल के एमपी नगर इलाके में ज्योति टॉकीज चौराहे पर प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता का पुतला फूंका.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

