देश की खबरें | मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट के सांसद विष्णु दत्त शर्मा के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 29 जुलाई मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट के सांसद विष्णु दत्त शर्मा के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

सूत्रों के अनुसार उनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन तीसरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोरोना के 1118 नए मामले पाए गए, 60 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि उनके अलावा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं पार्टी के एक अन्य नेता भी बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

कोविड-19 का इलाज करवा रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल से ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर उन्हें जल्द ही पूर्ण स्वस्थ करें, मेरी यही प्रार्थना है।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: स्पीकर सीपी जोशी ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका.

शर्मा कुछ ही दिन पहले मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ उत्तरप्रदेश के लखनऊ गये थे।

चौहान एवं भदौरिया भी वहां से आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं और उनका इलाज चल रहा है।

इनके अलावा, मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनका भी उपचार चल रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के चार सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\