भोपाल, दो सितंबर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक और पार्टी के एक पूर्व विधायक शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व विधायक भवर सिंह शेखावत कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की उपस्थिति में अन्य लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुए।
रघुवंशी ने कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा दिया है।
कमलनाथ ने इस अवसर पर सत्तारूढ़ भाजपा पर मध्य प्रदेश को एक भ्रष्ट राज्य में बदलने का आरोप लगाया और विश्वास जताया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतेगी।
उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस (2018 से मार्च 2020 तक) सत्ता में थी, तब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया और कई लोक कल्याणकारी फैसले लिए गए।
सुरजेवाला ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 13 मंत्री हार गए और आगामी चुनाव में 31 मंत्री हारेंगे।
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार दलितों, आदिवासियों और महिलाओं की रक्षा करने में विफल रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY