देश की खबरें | मैक्रों ने चक्रवात अम्फान से प्रभावित लोगों की मदद के लिये भारत को की सहायता की पेशकश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि उनका देश पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत की किसी भी तरह की सहायता करने को तैयार है।

जियो

नयी दिल्ली, चार जून फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि उनका देश पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात अम्फान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत की किसी भी तरह की सहायता करने को तैयार है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘भारत में चक्रवात के बाद राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा। फ्रांस के लोगों की ओर से राष्ट्रपति मैक्रों ने अपनी संवेदना और एकजुटता प्रकट की।’’

यह भी पढ़े | देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि फ्रांस की विकास एजेंसी ने 20 करोड़ यूरो का रियायती कर्ज देने का फैसला किया है, इससे विश्व बैंक को भारत के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पत्र में मैक्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया ।

यह भी पढ़े | तबलीगी जमात मामले में 2200 से अधिक विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई, भारत यात्रा पर 10 साल के लिए लगा बैन- रिपोर्ट.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न हिस्से में 20 मई को आए चक्रवात के कारण भारी तबाही हुई। पश्चिम बंगाल में चक्रवात के कारण विभिन्न घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई और कम से कम छह करोड़ लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए ।

अम्फान की वजह से ओडिशा में भी लाखों लोग प्रभावित हुए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका