जरुरी जानकारी | ल्युपिन, ग्रैन्यूलस इंडिया ने अमेरिकी बाजार से मधुमेह दवा की 9.71 लाख शीशियां वापस मंगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा बनाने वाली कंपनियां ल्यूपिन और ग्रैन्यूल्स इंडिया ने स्वीकार्य सेवन स्तर से अधिक नाइट्रोसोडिमिथाइलमाइन (एनडीएमए) होने की आशंका के चलते अमेरिकी बाजार से मधुमेह की जेनरिक दवा की 9.71 लाख शीशियों को वापस मंगाने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दवा बनाने वाली कंपनियां ल्यूपिन और ग्रैन्यूल्स इंडिया ने स्वीकार्य सेवन स्तर से अधिक नाइट्रोसोडिमिथाइलमाइन (एनडीएमए) होने की आशंका के चलते अमेरिकी बाजार से मधुमेह की जेनरिक दवा की 9.71 लाख शीशियों को वापस मंगाने की घोषणा की है।

एनडीएमए की अधिक मात्रा से कैंसर हो सकता है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) की ताजा प्रवर्तन रिपोर्ट के अनुसार ल्यूपिन 500 मिलीग्राम और 1,000 मिलीग्राम क्षमता वाली मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड की 4,92,858 शीशियों को वापस ले रही है।

दूसरी ओर हैदराबाद स्थित ग्रैन्यूल्स इंडिया 750 मिलीग्राम क्षमता वाली 4.78 लाख से अधिक बोतलों को वापस मंगवा रही है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

यूएसएफडीए के अनुसार कंपनियां मौजूदा अच्छी विनिर्माण व्यवहार (सीजीएमपी) से हट जाने के कारण उत्पादों को वापस ले रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\