देश की खबरें | मप्र में पन्ना जिले में हीरा खदान से 7.2 कैरेट का हीरा मिलने से चमकी श्रमिक की किस्मत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के पिछड़े इलाके बुंदेलखंड की विश्व प्रसिद्ध पन्ना की हीरा खदानों में से एक खदान में 7.2 कैरेट का हीरा मिलने से एक मजदूर की किस्मत चमक गई है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 35-40 लाख रुपये आंकी गयी है।
पन्ना, (मप्र) 29 अक्टूबर मध्यप्रदेश के पिछड़े इलाके बुंदेलखंड की विश्व प्रसिद्ध पन्ना की हीरा खदानों में से एक खदान में 7.2 कैरेट का हीरा मिलने से एक मजदूर की किस्मत चमक गई है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 35-40 लाख रुपये आंकी गयी है।
हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘बलबीर सिंह यादव नामक श्रमिक को कृष्णा कल्याणपुर क्षेत्र की पाटी बजरिया हीरा खदान से 7.2 कैरेट वजन का हीरा मिला है। कीमती पत्थर मिलने के बाद बलवीर ने इसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।’’
सिंह ने कहा कि हीरे की सही कीमत अधिकारियों द्वारा तय की जायेगी फिर इसकी नीलामी होगी। हालांकि बलवीर और उसकी पत्नी लाडवती ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें सूचित किया गया है कि हीरे की नीलामी में 35-40 लाख रुपये की बीच कीमत मिल सकती है।
अधिकारियों ने बताया कि इसे अगली नीलामी में रखा जायेगा।
दंपति ने इस बात की लिये भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इससे उनकी किस्मत बदल जायेगी और उन्हें बच्चों की शिक्षा के लिये जरूरी धन उपलब्ध हो सकेगा।
एक अधिकारी ने बताया कि नीलामी से प्राप्त धनराशि से 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काट कर शेष धनराशि यादव दंपति को दी जायेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)