एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रेलवे की 80 विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग में कम उत्साह, औसत 50 प्रतिशत से भी कम सीटों की बुकिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में बृहस्पतिवार को शुरू की गयी रेलवे की 80 विशेष रेलगाड़ियों में बुकिंग के लिए यात्रियों की ओर से उदासीन प्रतिक्रिया मिली है और औसत 50 प्रतिशत से भी कम सीटों की बुकिंग हुई है, वहीं केवल दो ट्रेनों के लिए शत प्रतिशत से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक कराई है।

देश की खबरें | रेलवे की 80 विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग में कम उत्साह, औसत 50 प्रतिशत से भी कम सीटों की बुकिंग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर देश में बृहस्पतिवार को शुरू की गयी रेलवे की 80 विशेष रेलगाड़ियों में बुकिंग के लिए यात्रियों की ओर से उदासीन प्रतिक्रिया मिली है और औसत 50 प्रतिशत से भी कम सीटों की बुकिंग हुई है, वहीं केवल दो ट्रेनों के लिए शत प्रतिशत से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक कराई है।

रेलवे द्वारा मुहैया कराये गये आंकड़ों के अनुसार इंदौर जंक्शन रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के हावड़ा की विशेष ट्रेन के लिए 108 प्रतिशत बुकिंग हुई है, वहीं वलसाड स्टेशन से बिहार के मुजफ्फरपुर की श्रमिक विशेष ट्रेन के लिए 179 प्रतिशत टिकट बुक हुई हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 23,446 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के करीब.

इंदौर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन के लिए जहां क्षमता से अधिक यात्रियों ने बुकिंग कराई है, वहीं हावड़ा से इंदौर आने वाली विशेष रेलगाड़ी के लिए केवल 15 प्रतिशत बुकिंग हुई है। मनमाड से मुंबई के बीच चलने वाली पश्चिम रेलवे की एक ट्रेन के लिए 52 प्रतिशत बर्थ बुक हो गयी हैं।

बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से कर्नाटक और तेलंगाना के लिए चलने वाली ट्रेनों में औसत करीब 30 प्रतिशत सीटों की बुकिंग हुई है।

यह भी पढ़े | Gujarat: अरावली जिले में मर चुका मजदूर लौटा घर, पुलिस ने भाईयों को बनाया था उसकी हत्या का आरोपी- इंस्पेक्टर सस्पेंड.

रेलवे ने कहा कि उन्होंने अधिक मांग वाले क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की हैं और टिकट प्रतीक्षासूची में भी जा रही हैं, लेकिन आंकड़ों के अनुसार बुकिंग के पहले दिन 80 में से केवल तीन ट्रेनों में 50 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक हुई हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी पहला दिन है। अधिकतर ट्रेनें साप्ताहिक, सप्ताह में दो बार हैं। इन ट्रेनों के लिए यात्रा का दिन नजदीक आने के साथ-साथ आरक्षण के रफ्तार पकड़ने की संभावना होती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).