देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमी जोड़े ने जहर का सेवन किया, लड़की की मौत

बुलंदशहर, छह जुलाई उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 16 वर्षीय एक लड़की और उसके 20 वर्षीय प्रेमी ने अपने घर पर जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़का अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना नरौरा पुलिस थाने के राजघाट इलाके में रविवार रात हुई।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे की तलाश में बॉर्डर सील, लावारिस वाहनों से जुटाए जा रहे सुराग.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की एक-दूसरे से प्यार करते थे। वे एक ही समुदाय के थे। वे शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के माता-पिता ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी क्योंकि वह नाबालिग थी।

उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात, लड़की लड़के के घर गई और दोनों ने जहर का सेवन कर लिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 21 मरीज पाए गए: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देबई ले जाया गया। लड़की की वहां मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि लड़के के परिवार ने उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)