इस दिग्गज बल्लेबाज का बड़ा बयान, कहा- वीरेंद्र सहवाग को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद था

प्रत्येक खिलाड़ी का बड़े होते हुए एक हीरो होता है और आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग भी इससे अलग नहीं हैं जो क्रिकेट के अपने शुरुआती वर्षों में वीरेंद्र सहवाग और आस्ट्रेलिया के डेमियन मार्टिन को खेलते हुए देखना पसंद करते थे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित आनलाइन बातचीत में स्टर्लिंग ने उन दिनों को याद किया जब वह सहवाग की तरह खेलने की कोशिश करते थे.

वीरेंद्र सहवाग (Photo Credits: Instagram/virendersehwag)

दुबई, 30 सितंबर: प्रत्येक खिलाड़ी का बड़े होते हुए एक हीरो होता है और आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग भी इससे अलग नहीं हैं जो क्रिकेट के अपने शुरुआती वर्षों में वीरेंद्र सहवाग और आस्ट्रेलिया के डेमियन मार्टिन को खेलते हुए देखना पसंद करते थे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित आनलाइन बातचीत में स्टर्लिंग ने उन दिनों को याद किया जब वह सहवाग की तरह खेलने की कोशिश करते थे. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे संभवत: दो बल्लेबाजों को खेलते हुए देखना पसंद था, एक डेमियन मार्टिन थे, उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता था. आखों को सुकून मिलता था. ऐसा खिलाड़ी जिसे खेल को मैं कभी नहीं दोहरा पाऊंगा और वीरेंद्र सहवाग, दूसरे खिलाड़ी जिसे खेलते हुए देखना मुझे पसंद था. मुझे आफ साइड में उसका खेल पसंद था और मैंने उनके काफी शॉट को दोहराने का प्रयास किया, हालांकि काफी अच्छी तरह ऐसा नहीं कर पाया.’’

तीन टेस्ट, 134 वनडे और 86 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले स्टर्लिंग ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे इन दोनों को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद था और मैं घर में टेस्ट क्रिकेट देखता था जो बेलफास्ट में 10 साल के बच्चे के लिए सामान्य चीज नहीं थी.’’ पाकिस्तान के खिलाफ 2009 में टी20 पदार्पण करने वाले स्टर्लिंग ने भी सहवाग की तरह बाहरी आलोचना के बावजूद अपनी तकनीक में बदलाव नहीं किया.

यह भी पढ़ें- क्या सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अब नहीं खेलेंगे David Warner? यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला

क्या उन्होंने जानबूझकर बदलाव नहीं किया, यह पूछे जाने पर स्टर्लिंग ने कहा, ‘‘आगे बढ़ते हुए आप इस चीज को सीखते हैं, मेरी तुलना में सहवाग को लेकर अधिक हल्ला मचाया गया. मुझे लगता है कि इससे आपका प्रदर्शन प्रभावित नहीं होना चाहिए, इससे आपका प्रदर्शन तभी प्रभावित होता है जब आप बाहरी चीजों के बारे में सोचने लगते हो, इससे किसी तरह की मदद नहीं होती.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें