देश की खबरें | आगरा में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगने से दो करोड़ रुपये का नुकसान

आगरा (उत्तर प्रदेश), चार अक्टूबर आगरा में प्लास्टिक का पाईप बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

दमकल अधिकारी अमर पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सात दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया था। आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि राजपुर चुंगी निवासी मनोज गुप्ता की एत्मादपुर के बुढिय़ा के ताल के पास ‘सार्थक पोली प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से प्लास्टिक पाईप बनाने की फैक्टरी है। इसमें रविवार देर रात अचानक आग लग गयी, जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।

स्थानीय थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगा प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)