पुलिस ने बताया कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और अब्दुल्लाकुट्टी की शिकायत के बाद चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी राज्यभर में घटना के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
अब्दुल्लाकुट्टी की शिकायत के अनुसार हादसा वलान्चेरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर पत्थर भी फेंके। वह तिरुवनंतपुरम से अपने गृह-निवास कन्नूर लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि अब्दुल्लाकुट्टी की शिकायत के बाद कुछ लोगों के एक समूह के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: BSP फिर सोशल इंजीनियरिंग के सहारे, तेज हुई ब्राम्हणों को खींचने की मुहिम.
भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात जब वह सड़क किनारे एक होटल में कुछ खाने के लिए रुके तब कुछ लोगों ने उन्हें अभद्र शब्द कहे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में भादंवि की धारा 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा, ‘‘ दोनों घटनाएं एक सोची समझी साजिश थीं और इसकी पूर्ण जांच कर दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए।’’
मलाप्पुरम पुलिस अधीक्षक यू अब्दुल करीम ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि एक मामला पोन्ननी और दूसरा कदम्पुझा थाने में दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY