एजेंसी न्यूज

Kerala Shocker: केरल में चाकू की नोंक पर बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट

मध्य केरल में चालाकुडी के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया और 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Kerala Shocker: केरल में चाकू की नोंक पर बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट

त्रिशूर (केरल), 15 फरवरी : मध्य केरल में चालाकुडी के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया और 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. चालाकुडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर के समय आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) से लूट की सूचना मिली.

पुलिस ने कहा कि एक टीम को तुरंत चालाकुडी के पास पोट्टा स्थित बैंक शाखा भेजा गया. पुलिस ने कहा कि बैंक अधिकारियों के अनुसार, लुटेरा लगभग 15 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया, लेकिन लूट की सटीक रकम का सत्यापन होना बाकी है. यह भी पढ़ें : प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ जा रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत, कार और बस की टक्कर में 19 घायल

अधिकारी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है. उन्होंने बताया कि लुटेरे की पहचान के प्रयास जारी हैं, क्योंकि अपराध करते समय उसने हेलमेट पहना हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).