रेलवे पुल से नीचे नदी में गिरने से महिला की मौत
केरल के एनार्कुलम जिले में शनिवार को रेलवे पुल से नीचे चालकुडी नदी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को बचा लिया गया.
तिरुवनंतपुरम, 6 अगस्त : केरल के एनार्कुलम जिले में शनिवार को रेलवे पुल से नीचे चालकुडी नदी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को बचा लिया गया. पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से महिलाएं नदी में गिर गई. स्थानीय निवासी 28 वर्षीय देवी कृष्णा की डूबने से मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलाकुडी के पास एक दुकान में काम करने वाली दोनों महिलाएं सुबह नौ बजे पुल पार कर रही थीं. ऐसा वो पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाने के बाद कर रही थी. यह भी पढ़ें : जबलपुर के अस्पताल में आग लगने मामले में फरार चिकित्सकों की सूचना देने पर नकद इनाम की घोषणा
जब वो पुल पर थी, उन्होंने महसूस किया कि एक ट्रेन विपरीत दिशा से आ रही है. फिर वो साइड में खड़ी हो गई. लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों उड़ कर नीचे नदी में जा गिरी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

