देश की खबरें | लंदन में गुरु नानक के नाम पर एक मार्ग का नामकरण करने का फैसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी लंदन की एक कौंसिल ने कहा कि उसने पंजाबी समुदाय की अच्छी खासी संख्या वाले उपनगर साउथऑल में एक सड़क का नाम गुरु नानक रोड रखने का फैसला किया है। गुरुनानक के 551 वें प्रकाश पर्व पर इस बारे में सोमवार को घोषणा की गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लंदन, 30 नवंबर पश्चिमी लंदन की एक कौंसिल ने कहा कि उसने पंजाबी समुदाय की अच्छी खासी संख्या वाले उपनगर साउथऑल में एक सड़क का नाम गुरु नानक रोड रखने का फैसला किया है। गुरुनानक के 551 वें प्रकाश पर्व पर इस बारे में सोमवार को घोषणा की गयी।

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ प्रदर्शन के बाद ब्रिटेन की राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों के नामों की समीक्षा करने का फैसला किया गया था। इसी के तहत हैवलॉक रोड का नाम गुरुनानक के नाम पर रखने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: देव दीपावली उत्‍सव में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- हमारे लिए विरासत का मतलब देश की धरोहर.

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ प्रदर्शन के दौरान दासता और उपनिवेशवाद से जुड़े ऐतिहासिक स्थानों को निशाना बनाया गया और कई प्रतिमाओं को हटा दिया गया ।

वर्ष 1857 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारतीय विद्रोह को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेजर जनरल सर हेनरी हैवलॉक के नाम पर मार्ग का नाम हैवलॉक रोड रखा गया था ।

यह भी पढ़े | Odisha: शर्मनाक! ओडिशा में 5 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार, 87 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार.

एलिंग कौंसिल ने कहा कि किंग स्ट्रीट और मेरिक रोड के बीच हैवलॉक रोड का नाम बदलने का फैसला किया गया। यहीं पर पास में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साउथऑल भी है । ब्रिटेन में यह सबसे बड़े गुरुद्वारों में शामिल है।

यह नया नाम 2021 में लागू होगा और इस संबंध में कौंसिल लोगों, कारोबारियों और संगठनों को पत्र लिखकर सूचित करेगी।

कारोबार और सामुदायिक सेवा के लिए एलिंग कौंसिल के कैबिनेट सदस्य कौंसिलर कमलजीत ढिंढसा ने कहा,‘‘मैं इस बदलाव का स्वागत करता हूं । एलिंग की विविधता हमारी ताकत है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि जहां हम रहते हैं वहां सड़क, चौक, इमारतों के नामों में यह विविधता दिखे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\