बेंगलुरु, एक जून कर्नाटक के कृषि मंत्री बी सी पाटिल ने सोमवार को टिड्डियों के हमले की आशंका से डरे किसानों से कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि टिड्डी दल दूसरे राज्यों की तरफ मुड़ गए हैं।
कई उत्तरी राज्यों में टिड्डियों के हमलों के मद्देनजर, कर्नाटक के किसान खासकर उत्तर कर्नाटक क्षेत्र के बीदर और कलबुर्गी के किसान बहुत चिंतित थे।
यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में मॉनसून की हुई एंट्री, मौसम विभाग ने कहा- देशभर में इस साल होगी सामान्य बारिश.
मंत्री ने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है।
पाटिल ने तुमकुरु में संवाददाताओं से कहा, ‘‘टिड्डियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। कर्नाटक में उनसे कोई समस्या नहीं होगी।’’
उन्होंने कहा कि वह देश में टिड्डियों के हमले की खबर से काफी चिंतित थे।
उन्होंने कह, ‘‘हमें यह भी डर था कि यह बीदर, कलबुर्गी या यादगिरी तक पहुंच सकते हैं और हमने उसी के अनुसार तैयारी भी की थी, लेकिन सौभाग्य से वे दूसरे राज्यों की तरफ बढ़ गए।’’
पाटिल ने किसानों के लाभ के लिए राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY