विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगाना असंवैधानिक था: ट्रंप

ग्रीनविले (अमेरिका),16 अक्टूबर इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 की चपेट में आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान जनसभाएं करने का बचाव करते हुए कहा कि एक राष्ट्रपति के तौर पर वह तहखाने में बंद नहीं रह सकते और उन्हें जोखिम के बावजूद लोगों से मिलना होता है।

ट्रंप ने एनबीसी के एक कार्यक्रम में एक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने मास्क नहीं लगाने का भी बचाव किया साथ ही कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अनेक राज्यों में लागू किए गए लॉकडाउन ‘‘असंवैधानिक’’ थे।

यह भी पढ़े | डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के प्लेन का कर्मचारी पाया गया कोरोना संक्रमित.

उन्होंने कहा कि वह मास्क लगाने के खिलाफ नहीं है और कहा,‘‘मास्क लगाने वालों को ही ये हो रहा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘राष्ट्रपति होने के नाते मुझे बाहर होना चाहिए। मैं तहखाने में नहीं बैठ सकता। मैं व्हाइट हाउस में किसी खूबसूरत से कमरे में बंद नहीं हो सकता। मुझे लोगों को देखना है, और मैं लोगों से हमेशा कहता हूं कि ऐसा करना जोखिम भरा है।’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें पहुंचे 3.88 करोड़, अब तक एक लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

ट्रंप के एक अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और वह तीन रात और चार दिन तक सैन्य अस्पताल में भर्ती रहे। कोरोना वायरस की प्रायोगिक दवा से उपचार के बाद उन्होंने खुद को स्वस्थ घोषित किया।

एक प्रश्न के उत्तर में ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अनेक राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन ‘‘असंवैधानिक’’ थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राजनीतिक कारणों से इस पर अमल किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)