एजेंसी न्यूज

TMC नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर संदेशखालि के स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के अशांत क्षेत्र संदेशखालि के लोगों ने महिलाओं का यौन शोषण करने और इलाके में जमीन हड़पने के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का जश्न मनाते हुए बृहस्पतिवार को एक-दूसरे को मिठाइयां बाटीं.

TMC नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर संदेशखालि के स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया
Shahjahan Sheikh | Credit- X

संदेशखालि (पश्चिम बंगाल), 29 फरवरी : पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के अशांत क्षेत्र संदेशखालि के लोगों ने महिलाओं का यौन शोषण करने और इलाके में जमीन हड़पने के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का जश्न मनाते हुए बृहस्पतिवार को एक-दूसरे को मिठाइयां बाटीं. संदेशखालि इलाके के लोग पिछले कुछ दिनों से शाहजहां शेख के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे. पिछले 55 दिनों से फरार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं और खुशी में नृत्य भी किये.

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ''हमें बहुत खुशी है कि आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हम बस यही आशा करते हैं कि उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाए और वह इस इलाके में कभी लौटकर न आ सके. उसने इलाके के कई लोगों की जिंदगियां बर्बाद की है.’’ इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए एक महिला ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि उसके अन्य सहयोगियों को भी सलाखों के पीछे डाला जाएगा.’’ यह भी पढ़ें : Akhilesh Yadav’s on CBI Summons: सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए अखिलेश यादव, कहा- जांच एजेंसी को दे चुका हूं जवाब- VIDEO

कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर, सुंदरबन की सीमा पर स्थित संदेशखालि क्षेत्र के लोग शाहजहां शेख और उसके समर्थकों के खिलाफ यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह संदेशखालि से 30 किलोमीटर दूर स्थित मिनाखान में एक घर से शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया गया. शेख कुछ साथियों के साथ उस घर में छिपा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).