देश की खबरें | लोजपा ने 16 सितंबर को पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 16 सितंबर को पार्टी के सभी सांसदों की बैठक बुलाई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 16 सितंबर को पार्टी के सभी सांसदों की बैठक बुलाई है।

लोजपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी की बिहार इकाई के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा कि उसे 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

यह भी पढ़े | Junior Engineer Suspended In Varanasi: वाराणसी में कार्यरत जूनियर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर PM मोदी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, हुआ निलंबित.

राज्य से लोकसभा में लोजपा के छह सदस्य हैं और राज्यसभा में एक सदस्य इसके संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हैं।

पार्टी को यह भी उम्मीद है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो प्रमुख दलों- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद(यू) और भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक के समय तक स्पष्टता आ जाएगी।

यह भी पढ़े | Attack on Retired Navy Officer: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा ने कहा- कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही तो इस्तीफा दें सीएम उद्धव ठाकरे.

लोजपा के सूत्रों ने बताया कि राज्य में पार्टी की स्थिति को कमजोर करने का कोई भी प्रयास जद(यू) के खिलाफ जाएगा।

उन्होंने बताया कि जद(यू) लोजपा को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के दलित नेता जीतन राम मांझी के साथ हाथ मिलाने के फैसले का हवाला दिया, जिनका लोजपा पर निशाना साधने का इतिहास रहा है। लोजपा का आधार मुख्य रूप से दलित वर्ग है।

इस बीच, नीतीश कुमार ने शनिवार को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजग गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\