खेल की खबरें | लिवरपूल और एवर्टन के मैच को रिकार्ड 50 लाख लोगों ने ब्रिटिश टीवी पर देखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लीग के प्रसारणकर्ता स्काई के विभिन्न चैनलों पर गोलरहित ड्रा मुकाबले को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग तीन महीने तक निलंबित रहने के बाद लीग को दर्शकों के बिना स्टेडियम में फिर से खेला जा रहा है।
लीग के प्रसारणकर्ता स्काई के विभिन्न चैनलों पर गोलरहित ड्रा मुकाबले को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग तीन महीने तक निलंबित रहने के बाद लीग को दर्शकों के बिना स्टेडियम में फिर से खेला जा रहा है।
कॉमकास्ट की स्वामित्व वाली स्काई ने कहा कि मैच को एक समय 55 लाख लोग टेलीविजन पर देख रहे थे।
यह भी पढ़े | The Undertaker Announces Retirement: मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को खास अंदाज में दी बधाई.
सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए स्काई से कुछ मैचों का प्रसारण मुफ्त मंच (फ्री टू एअर) पर करने को कहा है ताकि लोग दूसरों के घर या पब में भीड़ ना लगाये। स्काई ने मैच का प्रसारण फ्री टू एअर मनोरंजन चैनल पर किया जिस पर 19 लाख लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया।
इससे पहले यह रिकार्ड मैचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी के बीच 2012 में खेले गये मुकाबले के नाम था जिसे लगभग 44 लाख लोगों ने टेलीविजन पर देखा था।
ड्रा मुकाबले के बाद लिवरपूल को चैम्पियन बनने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा । लिवरपूल हालांकि 23 अंक की बड़ी बढ़त के साथ शीर्ष पर है और अगर वह बुधवार को एनफील्ड में क्रिस्टल पैलेस पर जीत दर्ज कर लेता है और तो उसका खिताब जीतने का 30 साल से चला इंतजार समाप्त हो सकता है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)