देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में शराब ठेकेदार ने खुद को गोली मारी, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के अंकित विहार में शुक्रवार को 30 वर्षीय एक शराब ठेकेदार ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 जुलाई उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के अंकित विहार में शुक्रवार को 30 वर्षीय एक शराब ठेकेदार ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि ठेकेदार मूलचंद ने इलाके की किसी अज्ञात समस्या के चलते खुद को गोली मार ली। यह इलाका न्यूमंडी थाना क्षेत्र में आता है।
पुलिस के अनुसार शरीर में गोलियों के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
एक अन्य घटना में 40 साल की एक महिला का शव पाया गया। एक दिन पहले ही वह जिले के भोपा क्षेत्र के सिकरी गांव में अपने घर से लापता हो गयी थी।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला, ट्वीट कर कहा- राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ है.
धरमवीर की पत्नी सुरेशो देवी बृहस्पतिवार को लापता हो गयी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)